Monday, 2 November 2026
Breaking
Test•
Daily Updates

UP Vidhansabha Chunav Ko Lekar Chunav Aayog Sakriy.

UP Vidhansabha Chunav Ko Lekar Chunav Aayog Sakriy.
UP Vidhansabha Chunav Ko Lekar Chunav Aayog Sakriy.

 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग सक्रिय, हर मतदाता तक पहुंच बनाने पर जोर


लखनऊ, 30 अगस्त 2026: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को लखनऊ में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए हर मतदाता तक पहुंच बनाना और मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।*


मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता जागरूकता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से युवा, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, महिलाओं और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं तक चुनाव संबंधी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए।


बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। साथ ही निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने के लिए तैयारियों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।


चुनाव आयोग की इस सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोग का फोकस मतदाता सूची को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने पर है।


 लखनऊ में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।

Advertisement

Related Stories

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase Daily Updates

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase

लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों के कथित यौन शोषण, धर्म परिवर्तन के दबाव और शिक…

Priya gupta