Monday, 2 November 2026
Breaking
Test•
Daily Updates

UP Me Blinkit-Zepto Samet Kai Stores Par UPFSDA Ka Bada Action , Kahi Mili Bhayakar Gandgi To Kahi Mile Cocroach

UP Me Blinkit-Zepto Samet Kai Stores Par UPFSDA Ka Bada Action , Kahi Mili Bhayakar Gandgi To Kahi Mile Cocroach
UP Me Blinkit-Zepto Samet Kai Stores Par UPFSDA Ka Bada Action , Kahi Mili Bhayakar Gandgi To Kahi Mile Cocroach

UP Food Safety Campaign: उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनियों पर नियमों का उल्लंघन और शुद्धता के साथ खिलवाड़ करने को लेकर प्रशासन की गाज गिरी है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA) ने ऑनलाइन स्टोर्स में खाने-पीने की बेचे जानें वाली चीजों की जांच के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है. 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत ब्लिंकिट, जेप्टो, अमेजन, रिलायंस और मेट्रो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के 149 वेयरहाउस और डार्क स्टोर्स की जांच की गई है. इस दौरान भारी लापरवाही मिलने पर 4 स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर उनका काम तुरंत बंद करा दिया गया है. गाजियाबाद, कानपुर और आगरा में कई गंभीर गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं जिसके बाद 21 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं और 79 मामलों में नोटिस जारी करने की सिफारिश की गई है.
गाजियाबाद के जेप्टो में मिले कॉकरोच
गाजियाबाद में आरडीएल के पास मौजूद जेप्टो वेयरहाउस की जांच के दौरान टीम को भारी गंदगी मिली है. वहां दीवारों पर जाले लगे थे और फर्श भी टूटा हुआ था. सबसे बड़ी लापरवाही यह थी कि जहां खाने-पीने का सामान रखा था वहां कॉकरोच घूम रहे थे. इन कमियों के पकड़े जाने के बाद विभाग ने इस वेयरहाउस का लाइसेंस निलंबित कर दिया है.


कानपुर के स्टोर्स में भारी गड़बड़ी
कानपुर में रिलायंस मार्ट, मेट्रो और जेप्टो स्टोर्स की जांच में स्टोरेज से जुड़ी कई खामियां सामने आई हैं. कुछ स्टोर्स के लाइसेंस में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था दर्ज थी, लेकिन मौके पर ऐसा कोई चैंबर नहीं मिला है. इसके अलावा एक स्टोर के लाइसेंस पर उस नॉमिनी का नाम दर्ज था, जो दो साल पहले ही इस्तीफा दे चुका है. कुछ उत्पादों पर 'बेस्ट बिफोर' (इस्तेमाल की आखिरी तारीख) से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं हो रहा था. इसके बाद इन स्टोर्स का लाइसेंस निलंबित कर काम बंद करा दिया गया है.
आगरा में मखाने के पैकेट सीज
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने एक अलग कार्रवाई करते हुए रिलायंस स्टोर पर छापा मारा है. यहां से टीम ने 'RAI LAIES' ब्रांड के मखाने के 273 पैकेट जब्त किए हैं. इन मखानों की कीमत करीब 68 हजार रुपये बताई जा रही है.
किन चीजों की हो रही जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें खाने की एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग, सुरक्षित स्टोरेज और तापमान की बारीकी से जांच कर रही हैं. इसके साथ ही बिल, सप्लाई रिकॉर्ड, कर्मचारियों की साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है. खराब या एक्सपायर हो चुके सामान को अलग रखने के नियमों का भी कड़ाई से पालन कराया जा रहा है. विभाग का मकसद लोगों के घरों तक सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी का खाना पहुंचाना है

Advertisement

Related Stories

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase Daily Updates

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase

लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों के कथित यौन शोषण, धर्म परिवर्तन के दबाव और शिक…

Priya gupta