मुंबई। अभिनेता टाइगर श्राफ पर हुए हमले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के सूत्रों और कुछ समाचार एजेंसियों के अनुसार, लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के निशाने पर अभिनेता आमिर खान थे, टाइगर श्राफ नहीं। आरोपियों ने एक महीने तक बांद्रा स्थित आमिर खान के आवास और उनकी गतिविधियों की निगरानी की। तीन बार रेकी भी की।
आमिर शूटिंग के चलते मुंबई से लगातार बाहर रहते थे। मुंबई में रहने के दौरान भी कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलते थे। इसके चलते शूटरों को उन तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। तब शूटरों ने अपना टारगेट बदल दिया। मुंबई पुलिस के अनुसार, शूटरों का गिरोह पहले बांद्रा ईस्ट में रुका था। जांच में पता चला कि टाइगर जुहू स्थित पुष्पा पार्क में रविवार को अक्सर फुटबॉल खेलने आते हैं। ऐसे में शूटरों को उन पर हमला आसान लगा। वह अंधेरी में रहने लगे और रेकी के बाद 18 अक्तूबर को हमला कर दिया