Monday, 2 November 2026
Breaking
Test•
Daily Updates

Sapa Pratyashi Akash Agrwal Fut Futkar Roye ,Bole Hindu Dharm Chhod Kar Islam Kabul Kar Lunga

Sapa Pratyashi Akash Agrwal Fut Futkar Roye ,Bole Hindu Dharm Chhod Kar Islam Kabul Kar Lunga
Sapa Pratyashi Akash Agrwal Fut Futkar Roye ,Bole Hindu Dharm Chhod Kar Islam Kabul Kar Lunga

आगरा में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी के शिक्षक सीट के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. मीडिया से बात करते समय वह कैमरे के सामने रो पड़े. उन्होंने बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया और कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई.
आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है. उन्होंने खेरागढ़, फतेहाबाद और छत्ता क्षेत्र के बूथों पर बीजेपी की ओर से बूथ कैप्चरिंग किए जाने का दावा किया.  


अधिकारियों से मुलाकात के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप
सपा प्रत्याशी का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायतें लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की थी. इसके बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा का दबदबा है और उन्हें निष्पक्ष चुनाव के लिए न्याय नहीं मिल रहा है.
मीडिया के सामने भावुक हुए आकाश अग्रवाल ने कहा कि सरकारी मशीनरी के कथित दुर्व्यवहार से उनका चुनाव और न्याय व्यवस्था पर से भरोसा उठ गया है. उन्होंने गुस्से और निराशा में यहां तक कह दिया कि वह शाही जामा मस्जिद जाकर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल करेंगे.
आज हो रहा है एमएलसी चुनाव का मतदान
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हो रहा है. इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी. 


आगरा खंड के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी मतदान कराया जा रहा है. इस चुनाव में अलग मतदाता सूची में दर्ज शिक्षक और स्नातक मतदाता ही वोट डाल सकते हैं. ये विधानसभा चुनाव से अलग प्रक्रिया है

Advertisement

Related Stories

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase Daily Updates

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase

लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों के कथित यौन शोषण, धर्म परिवर्तन के दबाव और शिक…

Priya gupta