Monday, 2 November 2026
Breaking
Test•
Daily Updates

Ma Ne Phone Me Dekha Video.... Bachhe Ko Kaise Mare

Ma Ne Phone Me Dekha Video.... Bachhe Ko Kaise Mare
Ma Ne Phone Me Dekha Video.... Bachhe Ko Kaise Mare

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की नवजात बच्ची के लापता होने के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस को महिला के मोबाइल की हिस्ट्री में 10 से अधिक ऐसे वीडियो मिले हैं जिनमें बच्चों को मारने के तरीके बताए गए हैं। पुलिस 24 घंटे बाद भी बच्ची का सुराग नहीं लग सकी है।


बता दें कि संतकबीरनगर के गोपालपुर निवासी रोशनी की एक माह की बच्ची काव्या गायब बच्ची काव्या। संवाद का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार के बाद सोमवार को बच्ची को फीडिंग के लिए मां को सौंपा गया। करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों को वार्ड में मां-बच्ची नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच बच्ची की मां मिल गई लेकिन बच्ची के बारे में कुछ नहीं बता सकी। उसके बार-बार बदलते बयान से परिजन और पुलिस उलझ गई।


इधर, बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान महिला बार-बार अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कह रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह पिछले दो दिनों से इस तरह के वीडियो देख रही थी। बच्ची के मुंह में उंगली डालकर कैसे मारें? वहीं, सूई की मदद से बच्ची को कैसे मार सकते हैं? इससे पहले महिला ने बच्ची को प्यारेलाल पार्क में छोड़ने की बात कही थी। बाद में उसने रेलवे स्टेशन के डस्टबिन में बच्ची को डालने का बयान दिया।


पुलिस ने दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में भी महिला वार्ड से निकलती दिखाई दी, जबकि कुछ देर बाद मुख्य गेट पर उसके हाथ में बच्ची नजर नहीं आई।


बच्ची की मां कई बार अपना बयान बदल चुकी है। अस्पताल परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। निमिष पाटील, एसपी सिटी

Advertisement

Related Stories

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase Daily Updates

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase

लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों के कथित यौन शोषण, धर्म परिवर्तन के दबाव और शिक…

Priya gupta