Monday, 2 November 2026
Breaking
Test•
Daily Updates

Kharage Ki Tippadi Ke Virodh Me Bhajpaiyo Ka Pradarshan

Kharage Ki Tippadi Ke Virodh Me Bhajpaiyo Ka Pradarshan
Kharage Ki Tippadi Ke Virodh Me Bhajpaiyo Ka Pradarshan

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक समेत देशभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान खरगे और कांग्रेस से बयान पर माफी मांगने की मांग की गई।


दिल्ली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजाजी मार्ग स्थित खड़गे के आवास के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सेना भवन चौराहे से खरगे के आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।


बेंगलुरु में भाजपा नेताओं ने फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की, बैरिकेड पर चढ़ गए और सत्ता के केंद्र विधान सौध की ओर मार्च करने की कोशिश की।


उत्तर प्रदेश


लखनऊ में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने किया। इसमें उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और अन्य नेता शामिल हुए।
बिहार


विहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और समर्थकों ने पटना स्थित पार्टी मुख्यालय से डाक बंगला चौराहे तक 'जन आक्रोश मार्च' निकाला। इस दौरान खरगे का पुतला जलाया गया।


झारखंड


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने रांची में कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला और पुतला जलाया।


जम्मू-कश्मीर


भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्ट विधायक शगुन परिहार औ भारतीय जनता युवा मोर्चाक जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष अरुण प्रभात के नेतृत्व में डोगरा चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के खिलाफ
नारेबाजी की।


पश्चिम बंगाल


कोलकाता में हजारों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने किया। इस दौरान रॉय ने खरगे और कांग्रेस से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

Advertisement

Related Stories

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase Daily Updates

KGMU Me Hindu Doctoro Ke Dharmantaran Ki Baat , Chhat Par Chhutti Mangi To Apman , Namaj Nikah Par Aasani Se Mili Chhutti ! STF Report Me Chaukane Wale Khulase

लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों के कथित यौन शोषण, धर्म परिवर्तन के दबाव और शिक…

Priya gupta