रखपुर, प्रमुख संवादाता। आरडी मेडिकल कॉलेज से सोमवार को एक माह की नवजात बच्ची के गायब होने से हड़कंप मच गया। बाल सेवा संस्थान के एनआईसीयू में भर्ती बच्ची की तबीयत में सुधार होने पर उसे फीडिंग के लिए कंगारू मदर केयर वार्ड में मां के पास भेजा गया था। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर वार्ड में पहुंचे तो मां और बच्ची दोनों गायब मिलीं। कुछ देर बाद माता-पिता मेडिकल चौकी पहुंचे और बच्ची के गायब होने की सूचना दी। अस्पताल में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ पुलिस माता-"पिता के अलग-अलग बयानों के आधार पर जांच कर रही है।
उधर, मेडिकल कॉलेज के बालरोग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता मेहता के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में मां अपनी गोद में बच्चे को लेकर कंगारू मदर केयर के वार्ड से निकलकर गलियारे से होते हुए जाते दिख रही है।
संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राममनोहर की पत्नी रोशनी ने एक माह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। तबीयत खराब होने पर 15 अक्टूबर को बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाल सेवा संस्थान के एनआईसीयू में 500 नंबर बेड पर उसका उपचार चल रहा था। हालत में सुधार होने पर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उसे फीडिंग के लिए कंगारू मदर केयर वार्ड में मां के पास भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, करीब दो घंटे बाद जूनियरे डॉक्टर वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे तो मां और बच्ची वहां नहीं मिलीं।
सूचना पर बच्ची का पिता राममनोहर अस्पताल पहुंचा और पत्नी रोशनी के साथ मेडिकल चौकी जाकर पुलिस सूचना दी। इसके बाद पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से बच्ची की तलाश शुरू कर दी। राममनोहर के मुताबिक, घटना से पहले सुबह से ही उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पत्नी की देखभाल के लिए आई अपनी सालीको घर छोड़ने गया था। उस समय वार्ड में पत्नी बच्ची के साथ थी। दोपहर में उसे फोन से बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली। वहीं, रोशनी का कहना है कि वह वार्ड से निकलकर खाना खाने के लिए अस्पताल परिसर स्थित कुछ दूरी पर बच्ची को लेकर गई थी। इसके बाद परिसर में ही स्थित एटीएम से रुपये निकालने के लिए उसने पास खड़ी एक महिला को बच्च संभालने के लिए दी थी। उसके मुताबिक, कुछ ही देर बाद महिला को लेकर गायब हो गई। पुलिस दोनों बयानों की पड़ताल कर रही है। सी कैमरों की फुटेज से बच्ची के वाड निकलने और अस्पताल परिसर में के रास्ते का पता लगाने की कोशिश